← Back to Listings

एच.जी.आई.स्कूल में मानसून दिवस मनाया गया

Published on: July 16, 2015
News, FrontPage Blogs
एच.जी.इंटरनेषनल स्कूल में बुधवार का दिन मानसून दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल की प्राचार्या महोदया श्रीमती मंजू सिंह, हैड मिस्ट्रैस अर्चना राज, मेन्टोर कविता भालोठिया द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन स्कूल के पार्क में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दो तक के छात्रों के लिए किया गया। नन्हे-मुन्ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर कर रहे थे। ग्रीन ड्रेस पहनकर रंग-बिरंगे छाता लेकर फव्वारों में नाचते-कूदते बच्चे फूलों व तितलियों की भाँति प्रतीत हो रहे थे। साथ ही बच्चों ने नृत्य एवं संगीत का भी आनंद लिया। यह दृष्य बहुत ही आकर्शक था। प्राचार्या महोदया ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत ही सहायक होते है।