← Back to Listings

बंदर के हमले से दो मासूम घायल, आबूरोड में यह दूसरी घटना

Published on: October 27, 2015
News, Latest
- बंदर के आतंक से हे परेसान आबूरोड, शहर मे इन दिनो एक बंदर द्वारा घरो मे घुसकर बच्चो व महिलाओ व रास्ते मे राहगीरो पर हमला कर घायल किया जा रहा है। बंदर के आतंक से शहरवासी सहमे हुये है। प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी बंदरो को नही पकडा गया। एक माह में आंठ से ज्यादा मासूमो व महिलाओं को बनाया अपना शिकार। कुछ ही समय पहले एसी ही घटना घटी थी जिसकी शिकायत दर्ज करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए, और उसी का नतीजा है की फिर मासूम को होना पड़ा शिकार | शहर में अब घरो के अंदर भी बच्चे सुरक्षित नही है, जहां प्रशासन बडे बडे वादे कर रहा है वही शहर मे एक बंदर के कारण भय बना हुआ है, मंगलवार की देर सांय लक्ष्य महावर पुत्र उमेश महावर (3) निवासी पांच बंगला,रेलवे कोलोनी आबूरोड के मासूम बच्चे को घर में खेलते समय अचानक एक बंदर घर मे घुस गया ओर मासूम पर हमला कर घायल कर दिया घर के लोग आते इतनी देर मे बंदर ने बच्ची के चेहरे व पेर को लहू लोहान कर दिया। घायल बच्ची को तुरन्त एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया । इसी के दोरान सांय के वक्त उसी कोलोनी के अमन लोढ़ा पुत्र सोहनपाल लोढ़ा(12), टूयूशन जाने के लिये घर से निकला ही था की बंदर ने हमला कर दिया हमले के कारण अमन के हाथ में चोटे आई, घायल को तुरन्त प्रभाव से चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार किया गया। शिकायत के बाद भी नही पकडा पार्षद मदनसिंह ने बताया की पिछले सप्ताह बंदर द्वारा एक महिला व बच्चे को घायल किया गया था, वही एक माह में यह आंठवी घटना है, जिसकी शिकायत हमने तहसीलदार व वन विभाग के अधिकारीयो को दी लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई आज जब दोबारा बोला गया तो कहा की हमारे पास बंदर पकडने का जाल नही है उदयपुर खबर कर दी गई है जल्द ही जाल आने पर बंदर को पकड लिया जायेगा। फोटो-9,10 एबीआर