← Back to Listings

माउंट आबू मार्ग पर पलटी मिनी बस, 15 से अधिक घायल ट्रामा सेंटर में भरती

Published on: November 18, 2018
News, Latest
आबूरोड़। माउंट आबू से अम्बाजी जा रही एक निजी बस 17/11/2018 की शाम करीब 7:00 बजे छिपाबेरी के समीप अंसतुलित होकर पलट गई। जिससे हादसे में करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए, तथा एक बच्चे बस के नीचे फसा हुआ। सूचना पर माउंट आबू व आबूरोड पुलिस मौके पर पहुची तथा घायलो को बाहर निकालकर उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय चिकित्सालय पहुचाया जहा उपचार शुरू किया। घायलो में 10 जनो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वही 1 बच्चा बस के नीचे फस गया था जिसे पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत से बहार निकाला गया, घटना के बाद 108 एम्बुलेंस जिला प्रभारी मंदीपसिंह ने ततपरता दिखाते हुए तुरन्त मौके पर पहुचे तथा घायलो को ट्रॉमा सेंटर पहुचाया | चेतन प8पालिया राजकोट उम्र 25, अनिया अशोदिरया राजकोट उम्र 17, जयश्री बेन उम्र 33, पुयुष पटेल उम्र 32, भूमि ककोडिया उम्र 27, सत्यम पटेल उम्र 39, संजय भाई में 33, महेंद्र भाई पटेल उम्र 33, निहिल पटेल उम्र 10, झील पटेल उम्र 8, तक्ष आशोडोरिया 3, गीता ददतोरिया 30 , आरती ककड़ियाँ उम्र 28, उषा बेन उम्र 23, सभी गुजरात के राजकोट निवासी है आबूपर्वत से अम्बाजी जा रहे थे | मौके पर सदर थानाधिकारी अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी डाक्टर गौरव गोस्वामी, तहसीलदार आबूरोड़ अनूपसिंह, आबूरोड़ राज चिकित्सक एमएल हिंडोनिया, डाक्टर पिरन गुप्ता, ग्लोबल प्रभारी डाक्टर सतीश गुप्ता, पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल मौजूद थे |