← Back to Listings

नहाने गए युवक की नक्की झील में डूबने से हुई मौत: माउंट आबू

Published on: March 03, 2018
News, Latest
माउंट आबू। । माउंट आबू के हनीमून पाॅइन्ट जाने वाले रास्ते, दरगाह के समीप नक्की लेक में एक युवक की डूबने से मत्यु हो गई। थाना पुलिस आबूपर्वत द्वारा प्राप्त सूत्रों के अनुसार मृतक अमृत का पुत्र करण ने पुलिस थाना मे रिर्पोट दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि उनके पिता अमृतजी निवासी डमानी देलवाड़ा, उम्र 50 वर्ष, जो मगरमच्छ गार्डन के समीप अपनी नींबू शरबत की लारी लगाते थे, दोपहर 3 बजे के करीब नहाने के लिए अकेले नक्की दरगाह के समीप गये, जहां पैर फिसलने से नक्की में डूब गए | मौके पर पहुंचा आपदा दल पुलिस जाब्ता टीम मौके पर पहुॅची, साथ ही सूचना पर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर आपदा दल टीम के सदस्य अलकेश गोयर, भरत के साथ मौके पर पहुंचे, गोताखोर द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद युवक को निकाला एवं उसके पश्चात् जहां राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर द्वारा मृत धोषित किया गया, शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुर्पुद किया गया । फोटो वाया हरीश पंचाल