पर्यटन विभाग राजस्थान के निदेशक निशांत जैन से मिले आबूटाइम्ज़ के चीफ़, माउंट आबू के पर्यटन को बढ़ावे देने पर की चर्चा
Published on: February 10, 2021
Latest, News
जयपुर । आबू टाईम्स के मुख्य संपादक , संस्थापक संजय अग्रवाल जयपुर में पर्यटन विभाग के निदेशक श्री निशांत जैन से मिले निशांत जैन जो कि पूर्व में माउंट आबू के उपखंड अधिकारी का पदभार भी संभाल चुके हैं और वह हाल ही में पर्यटन विभाग के निदेशक के पद पर पदासीन है, इस दौरान माउंट आबू के पर्यटन को लेकर चर्चा की गई जिस पर निशांत जी ने कहा माउंट आबू को सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान टूरिज्म अपने स्तर पर प्रचार कर रहा है तो वही संजय अग्रवाल द्वारा अबू टाइम्स के सहयोग के भी सराहना की इस पर निशांत जी को हाल ही में लांच की गई आबू टाइम्स ऐप की भी जानकारी दी गई ।
निशांत जी ने सुनिश्चित किया है पर्यटन विभाग अपने स्तर पर हर मुमकिन कोशिश कर रहा है जिसके माध्यम से माउंट आबू के पर्यटन को बढ़ावा मिले हमें उम्मीद है आने वाले समय में राजस्थान टूरिज्म माउंट आबू के पर्यटन को बढ़ावा देने में एक अहम भूमिका निभाएगा साथ ही आबू टाइम्स द्वारा हर कोशिश सुनिश्चित की जाएगी जिसके द्वारा माउंट आबू के पर्यटन को राजस्थान टूरिज्म के माध्यम से और बढ़ावा मिले ।