सबसे ऊँचे पर्वतीय स्थल होने के बावजूद युवक को अपनी समस्या के समाधान के लिए और उंचाई पर चड़ना पड़ा: देखे विडियो
Published on: April 01, 2019
News, Latest
माउंट आबू | आज दिन में करीब 12:45 के कालू नाम का व्यक्ति किचन गार्डन में खड़े एक नेटवर्क टॉवर पर चढ़ गया, अपनी समस्यों से परेशान जब इस व्यक्ति को नगर पालिका कोई सम्मानजनक समाधान नहीं मिला तो उसे फिर एक बार टॉवर पर चढ़ना पड़ा |
किचन गार्डन पार्किंग में एक हैण्ड पंप कई समय से ख़राब है लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी वही उसके निवास पर सोचाल्य नहीं होने के कारण वहा की औरते काफी समय से परेशान है, साथ ही माल गाडी की रफ़्तार से काम कर रही सीवेज की पाइप लाइन दालने वाली कम्पनी के कारण टूटी पड़ी माउंट आबू की सड़के जैसी कई मुश्किलें से परेशान यह व्यक्ति टॉवर पर चढ़ गया |
कालू नाम का यह व्यक्ति पहले भी टॉवर पर चढ़ चूका है जब बिल्डिंग बायलॉज़ को लेकर आबू बांध था | आज टॉवर पर चढ़ कर कालू ने चिल्ला चिल्ला कर अपनी व्यथा बताई और नगर पालिका चेयरमन को बुलाने की जिद्द पर अड़ा रहा, अंत में चेयरमेन सुरेश थिंगर ने कालू को निचे बुलाने में सफलता पाई |
उम्मीद है सेकड़ो समस्याओ से झुझ रहे आबू वासियों को जल्द राहत मिलना शुरू हो और वीर किसी कालू को ऊपर न चढ़ना पड़ा |