← Back to Listings

बकरी चराने गया वृद्ध झुलसा

Published on: December 18, 2016
News, Accident
आबूरोड। निचलागढ मे शुक्रवार की सांय बकरी चराकर वापस घर लोट रहे एक वृद्ध की जंगल मे लगी आग की चपेट मे आने से झुलस गया। समीप के लोगो ने उसकी चीखपुकार सुनकर उसे आग से दूर कर उसे आबूरोड राजकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहंा पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। घटना के अनुसार शुक्रवार को निचलागढ़ निवासी वागाराम पुत्र हिमाजी (55) जंगल मे बकरी चरा कर घर लोट रहा थाउसी दोरान समीप के जंगल मे लगी आग से बकरीयो को बचाने के दोरान वी खुद आग कि चपेट मे आ गया उसकी चीखपुकार सुनकर समीप ही अन्य मोजूद लोगो ने उसे बचाया ओर तुरन्त आबूरोड के राजकिय चिकित्साल लेकर पहुंचे जहंा पर चिकित्सको द्वारा उसका उपचार किया गया शनिवार की सवेरे तक हालात नही सुधरने पर उसे 108 एम्बूलैंस की सहायता से उदयपुर रेफर किया गया।