← Back to Listings

आबूरोड में रेल मालगाड़ी के आठ डब्बे पटरी से उतरे

Published on: December 16, 2015
News, Latest, Accident
आबू रोड के मोरथला में मालगाड़ी के आठ डब्बे पटरी से उतर गये जिससे दिल्ली अहमदाबाद रेल यातायात कई घंटों से प्रभावित है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी, जीआरपी मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करने की कोशिश कर रहे है। यह घटना आबू रोड से कुछ दूरी मोरथला के पास हुई जब अहमदाबाद से अजमेर जा रही मालगाड़ी के आठ डब्बे पटरी से उतर गये और यातायात प्रभवित हो गया। हालाकि मालगाड़ी के ड्ाईवर के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे |