← Back to Listings

राज भवन से चौरी हुई 7 एंटिक बंदूके, राज हंस नर्सरी के गेट पर रखी मिली

Published on: March 14, 2019
News, Latest

माउंट आबू | हाल ही में 3 मार्च को राज भवन से चौरी हुई 7 एंटिक बंदूके राज हंस के गेट पर रखी मिली | बताया जा रहा है की कल रात अज्ञात लोगो द्वारा राज हंस नर्सरी के बंद द्वार के बाहर सभी चौरी की हुई बंदूके कोई छोड़ कर चला गया जिसकी खबर पुलिस को आज सुबह मिली |

सुचना मिलने पर पुलिस ने बंदूके बरमाद कर आस पास लगे सी.सी,टीवी कैमरे में चौरो की तलाश करने की कोशिश की लेकिन उस इलाके में कोई नजदीकी केमेरा नहीं था जिसमे चौरो की कोई तस्वीर प्राप्त हो सके | कार्यवाही पुलिस एस.पि कल्याणमल मीणा , सी.आई अचल सिंह, थानाधिकारी रतन सिंह एवं अन्य द्वारा की गई |

माना जा रहा है की जिस तरीके से पुलिश ने विभिन्न टीमो का घठन करके चोरो की तलास करने की कोशिश की उसीके चलते चौरो ने डर कर खुद ही बंदूके वापस रख दी | हालांकि अभी तक किसी भी चौर की कोई पहचान नहीं हो पाई है |