← Back to Listings

आबूरोड के सांतपुर में कोरोना पॉजिटिव, सम्बंधित क्षेत्र को किया कन्टेनमेंट ज़ोन

Published on: December 24, 2021
Latest
आबूरोड़ | हाल ही में लन्दन से लौटे सांतपुर के अपना घर कॉलोनी के निवासी एक परिवार के सैंपल लिए गये जिसमे 14 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई | सुचना के पश्चात आबूरोड उपखंड अधिकारी अरविन्द शर्मा द्वारा उस मकान को माइक्रो कन्टेनमेंट व सम्बंधित क्षेत्र को कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है | विश्व में कोरोना के नये वैरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है ऐसे में यह अति आवश्यक हो गया है की कोरोना के लक्षण दिखने पर हम तुरंत प्रभाव से अपना टेस्ट कराये ताकि हम खुदको व हमसे जुड़े लोगो को सुरक्षित रख सके |