← Back to Listings

शराब ठेका हटाओ नहीं तो संबंधित अधिकारियों की शव यात्रा निकाल करेंगे पिंड दान: शौर्य जागृति सेना

Published on: June 01, 2017
News
आबूरोड शौर्य जागृति सेना की बैठक संगठन अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संगठन अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया की पूर्व में सेना द्वारा दिनांक 16.05.17 को स्थानीय तहसील कार्यालय पर हिन्दुओ के आस्था स्थल शमशान घाट के समीप शराब की दुकान हटवाने के लिए आग्रह एवं चेतावनी दी थी कि कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई अतः आगामी दिनों मै संबन्धित अधिकारियों की शव यात्रा एवं पिंडदान किया जायेगा।