← Back to Listings

माउंट आबू में बदला मौसम, बादलो ने डाला डेरा, बूंदों ने बढाई ठंडक

Published on: December 11, 2020
Latest, News, Winters 2020
माउंट आबू | कल रात एकाएक मौसम में बदलाव हुआ गुजरात के शहरों में जहाँ झमाझम बारिश हुई तो वही राजस्थान में भी इसका असर दिखा, प्रदेश के पर्यटन स्थल माउंट आबू में जहाँ कुछ दिनों से ठण्ड आम दिनों के मुताबिक थोड़ी कम है, न्यूनतम तापमान शून्य से बढ़कर 4 डिग्री तक चला गया था | वही आज हुई अचानक से बारिश ने माउंट आबू का मौसम खुशनुमा कर दिया, सुबह कोहरे की चादर ने अरावली के पर्वतो को ढक लिया था तो वही हलकी बारिश की हलकी बुँदे व ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है |