← Back to Listings

तेंदुए के शावक को निर्माणाधीन भवन से वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Published on: April 16, 2021
Latest
माउंट आबू | आज दोपहर रिहायशी इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट का देखा गया जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पेट्रोल पम्प के पास पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में हो रहे भवन निर्माण में मिला तेंदुए का शावक (बच्चा / cub) | शावक को रेस्क्यू करते समय वन विभाग की टीम द्वारा बताया गया की शावक बीमार अवस्था में दिख रहा है | भवन से शावक को रेस्क्यू कर लिया गया है एवं अब शावक को उपचार किया जायेगा |