← Back to Listings

लक्ष्य 2016-17 प्रतियोगिता का आगाज, सी.आई.टी महाविधालय आबुरोड

Published on: October 13, 2016
News, Education
सी.आई.टी महाविधालय में तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति जागरूकता को लेकर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता लक्ष्य 2016-17 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का आगाज सी0आई0टी0 खेल मैदान में मशाल प्रज्जवलन के साथ हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ0 लोगानाथन ने तकनीकी उत्कृष्टता की समाज में आवश्यकता पर जोर देते हुये सभी शहरों से आई टीमों का स्वागत किया। शहर के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ सिरोही, रेवदर, स्वरूपगंज, पिण्डवाडा, फालना, पाली के कई टीमें इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुची। lakshya cit abu road निदेशक श्री तेजस शाह ने मशाल प्रज्जवलित कर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत् शुभारंभ किया। उन्होने सभी प्रतियोगियो से खेल भावना से खेलते हुये इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का आव्हान किया। खेल प्रभारी श्री आर0एस0 राजपूत के नेतृत्व में खेली जाने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की शुरूआत वॉली बॉल मैच से हुई। 25 से भी अधिक टीमों के नॉक आउट मैच आज से शुरू होंगे। एथेलेटिक्स एवेंट शनिवार सुबह खेले जायेंगे। lakshya cit abu road