← Back to Listings

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बच्चों को कृमि नाशक गोली देकर 5 दिवसीय राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस की शुरूआत की

Published on: February 11, 2015
News
माउण्ट आबू - अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रहलाद सहाय नागा ने आज बाल मंदिर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर आयोजित समारोह में बच्चों को कृमि नाशक गोली देकर 5 दिवसीय कृमि नियंत्रण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रहलाद सहाय नागा ने पेट में पनपने वाले कीड़े और उससे होने वाली स्वास्थ्य हानि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोली को लेने से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होगा और पाचन शक्ति भी पुष्ठ होगी। कृमि संक्र मण से बचेंगे और सेहत सुधरेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ$ सुशील कुमार परमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर 5 दिवसीय अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसमें 13 फरवरी को सभी स्कूलों में 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चों को आवश्यकतानुसार कृमिनाशक गोली दी जायेगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 13 फरवरी तक प्रतिदिन बच्चों को कृमिनाशक गोली देने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए नियुक्त स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिये गये हैं कि वे 1-2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चों को पूरी गोली पानी के साथ देना सुनिश्चित करे। इस असवर पर जिला शिक्षाधिकारी सैयद ए सैयद, सर्वशिक्षा अभियान के प्रभारी के$एल$ खत्री, मुय चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनिता थरेजा, डॉ दिनेश शर्मा, ब्लॉक शिक्षाधिकारी आनन्द लाल आर्य सहित बच्चे मौजूद थे। News Courtesy: Kishan Vaswani