← Back to Listings

कार-जीप की टक्कर में आठ घायल: सियावा

Published on: March 11, 2017
News, Latest, Accident
आबूरोड। सियावा के समीप देर रात कार व जीप की भिड़ंत हो गई। इससे जीप में सवार तीन महिलाओं समेत आठ जने घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया।आबूरोड से अंबाजी की तरफ जा रही कार की सामने से आ रही जीप से जोरदार टक्कर हो गई। सवारियों से भरी जीप पलट गई। लोगों घायलों की मदद में जुट गए। जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में दुर्घटना में जीप में सवार कर्नाटक के बेल गांव निवासी अनुराधा चन्द्रबडकर, (65), अंजना सुथार (55), देवप्पा सुथार (65), शालन बिरजे (48), भोमानी बिरजे (52), देवप्पा (45), शंकर नारायण (48) व जीप चालक सुरपगला निवासी मोडाराम देवासी घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार जारी रहा।