राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्रा पहुंचे माउंट आबू, देखे हवाई पट्टी से आबू तक काफिले के फूटेज
Published on: June 22, 2021
Latest
आबू | महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र पहुँचे माउंट आबू, आबूरोड़ - मानपुर हवाई पट्टी पर विशेष विमान से परिवार सहित पहुँचे जिसके पश्चात पत्रकारों से वार्ता कर माउंट आबू के लिए प्रस्थान किया |
आईजी जोस मोहन,जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद,एसपी धर्मेंद्र सिंह,विधायक संयम लोढा,विधायक समाराम गरासिया विधायक जगसीराम कोली, आबूरोड़ पालिकाध्यक्ष मगदान चारण ने पुष्प गुच्छ देकर की आगवानी, आरएसी पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जनगणमन की सदाओं के साथ महामहिम ने ली सलामी |
एस्कॉर्ट के साथ गाड़ियों के जत्थे के साथ हुये आबूपर्वत रवाना। सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तेद। मानपुर से लेकर आबूपर्वत मार्ग हुआ बंद। 8 दिवसीय दौरे पर रहेंगे माउंट आबू |