← Back to Listings

श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Published on: December 21, 2014
News
21/12/2014, आबू रोड- श्री मद भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक " पंकज शास्त्री जी महाराज "(वृन्दावन बिहारी धाम निवासी) के सानिध्य में इस साप्ताहिक कथा वाचन के अंतिम दिन कलश यात्रा का आयोजन रखा गया। सायं 4 बजे निकली इस कलश यात्रा में आबू रोड के सैंकड़ो की तादाद में पधारे भक्तगण भक्ति के रंग में डुबते नजर आये । दिन में कथा के समय भी भक्तगणों ने शांतिपूर्वक कथा का श्रवण किया व् नाचते हुए नजर आये ।साथ ही कलश यात्रा में महिलाये अपने सिर पर कलश लेकर मंगल गान गति हुई कलश यात्रा में सम्मिलित हुई ,साथ ही पुरुष झुमते , भजन कीर्तन करते हुए नाचते नजर आये । साथ ही कलश यात्रा के मनोरम दृष्य को देखकर इस कलश यात्रा मे आम व्यक्ति भी शामिल हुए , उन्होंने भी खूब आनंद लिया । श्री मद भगवत कथा आयोजन समिति ने सभी पधारे भक्तगणों का हार्दिक स्वागत एवम् अभिनंदन कर कलश यात्रा के समाप्त होने पर सभी को धन्यवाद दिया। bhagwat-geeta-abu-road-kalash-yatra