← Back to Listings

सुरक्षित नही है उदयपुर का नेशनल हाईवे ,फिल्म कलाकार जोजो की गाडी पर हुआ पथराव

Published on: March 29, 2017
News, Latest
प्रदेश का सबसे सुरक्षित माना जाने वाल नेशनल हाईवे 27 जो कि सिरोही जिले से होकर गुजरता है और इस मार्ग को हाईवे में तबदील होने के बाद में इसको जिले का सुरक्षित हाईवे माना जाता था लेकिन अब इस हाईवे पर भी शातिरो की नजरे इनाइत होती हुए नजर आती है और इस हाईवे पर चलने वाले राहगीरो को अब अपनी जान को हथली पर रखकर गुजरने को मजबूर होना पड रहा है । वही रात हुई घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल जरूर खडे कर दिये और जहां प्रदेश की पुलिस हाईवे को सुरक्षित रखने का दम भरती है वह पुलिस इस घटना के बाद कही न कही सवालो के घरे में खडा करते हुए नजर आती है। jojo attacked जहां आजकल बडे शहरो में हाईवे पर लुट जैसी घटना होना आम बात सी हो गई है वही ये घटना अब सिरोही जिले मे ऐसी घटनाऐ होनी लगी है और मंगलवार की रात को भी एक वारदात हुए और चलती गाडी पर पथराव हो गया जिसमें फिल्म कलाकार जीतू वर्मा (उर्फ) जोजो गंभीर रूप से घायल हो गया और जिसे देर रात पिण्डवाडा के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आबूरोड के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया। जहां पर जोजो आंख पर गंभीर चोट लगी है और वही जोजो का उपचार आईसीयू मेें जारी है। वही घटना की बात की जाये तो आबूरोड के शातिवन में चल रहे 80 वर्ष पुरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर चितौड जा रहे फिल्म कलाकार जोजो अपनी कार से करीब 9 बजे आबूरोड से रवाना हुए और नेशनल हाईवे 27 पर मोरस टोल से करीब 4 किलोमीटर की दुरी पर अचानक ही पथराव हुआ और पथराव में जोजो घायल होगा सन आॅफ सरदार, बोल बच्चन, सोलजर, औजार एवं जानवर जैसी फिल्मो में अपना अहम किरदार निभा चुके बाॅलीबुड अभिनेता जीतू वर्मा उर्फ जोजो बीती रात हादसे को शिकार हो गये जोजो आबूरोड से चितौड की तरफ जा रहे थे इस दौरान पिण्डवाडा थाना इलाके के मोरस गांव के पास पहाडियो से उनकी कार पर अज्ञात लोगो ने पत्थरबाजी कर दी जिसकी बजह से जोजो गंभीर रूप से घायल हो गये उनकी बायी आंख पर गंभीर चोट आई है फिलहाल उनका इलाज आबूरोड के ट्रोमा सेन्टर में किया जा रहा है ।