← Back to Listings

भाजपा सदस्यता अभियान शिविर का शुभांरभ: माउंट आबू

Published on: March 15, 2015
News
माउंट आबू के अम्बेडर सर्कल पर भाजपा युवा मोर्चा की अेार से भाजपा सदस्यता अभियान शिविर का रंगारंग शुभांरभ, सुरेश थिंगर, नगरपालिका अध्यक्ष की उपस्थिति एवं सौरभ गांगडिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चम्पावत जिला उपाध्यक्ष देवीलाल बामनिया ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्य बनने के लिये प्रेरित किया । मण्डल अध्यक्ष चम्पावत ने बताया कि यह शिविर 10 बजे से 5 बजे तक चलाया गया जिसमें 430 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, मंजू परमार, जितेन्द्र राणा, जूजाराम, युवा मोर्चा महामंत्री अनिल अग्रवाल हरिराम, उपाध्यक्ष नरपतदान, जोरारमा देवासी, रूपेश जैन छोटेलाल चैरासिया, गौरव गोयल, अर्जुन नाथ सलमान खान सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।