← Back to Listings

'जार' के सिरोही जिले के चुनाव संपन्न, सुरेश थिंगर, जितेंद्र वैष्णव व संजय अग्रवाल को पदभार

Published on: March 04, 2021
Latest
माउंट आबू। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हरि वल्लभ मेघवाल की अध्यक्षता में होटल सनसेट इन आबू पर्वत पर सिरोही जिला इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सिरोही इकाई की कार्यकारिणी घोषणा की गई। जिसमे सुरेश थिंगर आबू पर्वत को जिलाध्यक्ष, जितेंद्र वैष्णव को महासचिव, संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया | बी.के. अवतार को जिला उपाध्यक्ष, कमलेश प्रजापत को जिला उपाध्यक्ष, धनलक्ष्मी परमार को जिला उपाध्यक्ष, लहर सिंह पुरोहित को सह सचिव एवं गोविंद कटारिया को संयुक्त सचिव व महावीर चोकसिया को संयुक्त सचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल ऐरन, सुनील आचार्य व प्रशांत श्रोत्रिय को बनाया गया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक श्रीलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. मिश्रा, संजय सिंघल, अभिषेक थिंगर, अश्विन वाघेला, उम्मेद सिंह राठौड़, किशन वासवानी, टेकचंद भम्भाणी, दीपक त्रिपाठी, किशन दहिया, हरीश पांचाल, गजेंद्र भूरा आदि जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।।