← Back to Listings

ईश्वर चंद डागा को नियुक्त किया गया माउण्ट आबू का मंड़ल अध्यक्ष

Published on: April 15, 2015
News
माउण्ट आबू, सिरोही जिला भाजपा मंड़ल अध्यक्षों की घोषणा, राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार सिरोही जिलें के नगर मंड़ल अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार की देर रात्रि में की गयी । भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिरोही जिलें में माउण्ट आबू से ईश्वर चंद डागा को मंड़ल अध्यक्ष, आबूरोड़ शहर से राजेन्द्र गोयल, आबूरोड़ देहात(ग्रामीण) से नगाराम देवासी को, शिवगंज शहर से प्रकाश भाटी को, एवं शिवगंज देहात से पुखराज कुमावत को, रेवदर से दीपा राम चौधरी को, सिरोही नगर से प्रताप पुरोहित को, तो वहीं पर सिरोही ग्रामीण से भवानी सिंह को,पिण्डवाडा नगर से अशोक रावल को ,तो वहीं पर पिण्डवाड़ा ग्रामीण से नरपत सिंह राणावत को मंड़ल अध्यक्ष बनाकर के 17 अप्रेल तक अपनी कार्यकारीणी बनाकर के घोषणा करने व प्रदेश को सूचित करने के निर्देश दिए गए है। जिलें भर में नव नियुक्त मंड़ल अध्यक्षों की अधिकारिक घोषणा के बाद में उनके शुभचिन्तकों के द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा । News Courtesy: Kishan Vaswani