← Back to Listings

सेंट जॉन्स स्कूल में विष्व योगा दिवस मनाया

Published on: June 21, 2017
News, Latest
आबूरोड, 21 जून। सेंट जॉन्स स्कूल की प्राचार्या उमाष्याम जी ने बताया की विद्यालय में विष्व योगा दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें ’आर्ट ऑफ लिविंग’ परिवार की सर्टिफाइड ट्रेनर श्रीमति संगीता अग्रवाल के द्वारा विद्यालय के सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को योग क्रिया करना सिखलाया । इस विष्व योगादिवस कार्यक्रम का उद्देष्य सम्पूर्ण मानव जाति को निरोगी, प्रसन्नचित मनाना है, जिससे सभी को स्वस्थ मन, स्वस्थ तन तथा निरोगी काया रखने का है । योगाचार्या ने पद्मासन, सूर्यनमस्कार, चक्रासन, प्राणायाम, योगासन, विश्रामदायक शारीरिक व्यायाम, ध्यान और प्रभावषाली श्वास प्रक्रियाऐं जैसे विभिन्न योग सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को सिखलाये तथा हर रोज योगा करने का वचन लिया । प्राचार्या उमाष्यामजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विष्व योगा दिवस के अवसर पर सभी को योगाभ्यास कर सुखी रहने की प्रेरणा दी ।