← Back to Listings

HG International lifts 'Inter school football' winners trophy

Published on: October 18, 2015
News, Latest
‘एचजी इंटरनेषनल स्कूल ने किया ट्राफी पर कब्जा’ "अर्बुदांचल सर्वोदय स्कूल काम्पलेक्स सिरोही" द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता 2015’ में एच.जी. इंटरनेषनल स्कूल ने बाजी मारी। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंजू सिंह के अनुसार आज खेले गए फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में एच.जी. इंटरनेषनल स्कूल ने सैंट एंस्लमस सीनियर सेकंडरी स्कूल आबूरोड को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्राचार्या मंजू सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा फुटबाल कोच सुरेंद्र सुथार की सराहना कर बधाई दी। खेल प्रभारी सतीष भालोठिया के अनुसार सेमी फाइनल में एच.जी. आई टीम ने सैंट पोल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेष किया वहीं सैंट एंस्लमस आबूरोड ने एवीएम माउंट आबू को 3-1से हराकर फाइनल में प्रवेष किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेश्ट खिलाड़ी राजेंद्र उपाध्याय को घोशित किया गया। आज के रेफरी फिरोज अली रहे। hgi-abu-road-football-winner-2015