← Back to Listings

गुजरात ट्रेवल्स की लक्जरी बस पर हमलावरों ने अचानक पत्थरो से किया हमला: अम्बाजी

Published on: April 24, 2018
News, Latest
लूट के इरादे से किया हमला, हमलावर भागे जंगल में जस्थान गुजरात सीमा पर गुजरात के अम्बाजी के समीप चिकला गांव के पास गुजरात ट्रेवल्स की लक्जरी बस पर हमलावरों ने अचानक पत्थरो से हमला कर दिया | सिरोही। राजस्थान गुजरात सीमा पर गुजरात के अम्बाजी के समीप चिकला गांव के पास गुजरात ट्रेवल्स की लक्जरी बस पर हमलावरों ने अचानक पत्थरो से हमला कर दिया, यात्रियों से भरी बस 20 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई। गुजरात ट्रेवल्स की बस अहमदाबाद से माउंटआबू आ रही थी तभी रात के 3 बजे के आस पास वारदात को हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। गुजरात यातायात की सरकारी एसटी बस पर भी पथराव किया गया। बस वड़ोदरा से अंबाजी  आ रही थी। यह भी मामला देर रात का बताया जा रहा है। साथ ही अंबाजी पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया। गुजरात ट्रेवल्स के बस के ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको अंबाजी में प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर भेजा गया। फिलाल गुजरात के अम्बाजी पुलिस हमलावरों को ढूंढने में लगी हुई है मगर अभी तक हमलावरों को पकड़ा नहीं जा सका