← Back to Listings

राज. मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा रात्रि चौपाल व वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित

Published on: July 29, 2018
News, Latest
माउंट आबू | राज. मरुधरा ग्रामीण बैंक आबू पर्वत द्वारा सिरोही क्षेत्रीय प्रबन्धक की अध्यक्षता में अचलगढ़ गाँव मे 27 जुलाई को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत माउंट आबू शाखा प्रबन्धक एवं समस्त स्टाफ़ व मानपुर शाखा प्रबन्धक सम्मिलित हुए | क्षेत्रीय प्रबन्धक जोशी जी ने बैठक में बैंक की विविध जमाओ एवं ऋण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया, माउंट आबू शाखा प्रबन्धक राजन श्रीवास्तव एवं मानपुर शाखा प्रबंधक मोहन झामनानी जी ने डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय समावेश के बारे में जानकारी दी | ग्रमिणो से "डेली डिपोजीट स्कीम" शुरू करने सुजाव प्राप्त हुआ जिसके लिए उपस्थित सभी जन सहयोग मे उत्साह दिखा | साथ ही फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ बैंक द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया |