← Back to Listings

कुंए से भगवान की मूर्ति बरामद: आबूरोड

Published on: September 20, 2015
News, Latest
आबूरोड। सदर पुलिस ने हनुमान टेकरी के समीप द्वारकाधीश मंदिर में लूटी गई भगवान की प्रतिमा शनिवार को गांधीनगर के डीजल शैड मार्ग स्थित से कुंए से बरामद की गई। चार दिन के अथक प्रयासों के चलते ही प्रतिमा बरामद की जा सकी है। सदर वृत निरीक्षक भंवरलाल चौधरी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व 18 अप्रेल 2012 को द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद काले रंग की प्रतिमा को लूट लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटी गई प्रतिमा को गांधीनगर के डीजल शैड रोड पर स्थित जलदाय विभाग के कुंए में डालने की जानकारी दी। इस पर कुंए को खाली करवाना शुरु किया गया। कुंए को तीन गोताखोरों व अन्य साधनों से खाली करते हुए प्रतिमा की तलाश शुरु की गई। प्रयासों के चलते शनिवार को बरामद की गई। चौधरी के अनुसार कुंए से मिली प्रतिमा काले रंग की है। मंदिर से प्रतिमा लूटने व पुजारी की हत्या के आरोपी गांधीनगर निवासी विनोद राणा उर्फ विक्की व करण सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया था। दोनों पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। वहीं इसी मामले में आरोपी पीयूष भारद्वाज व घोसी मोहल्ला निवासी सद्दाम पुत्र साबिर खान को न्यायालय द्वारा चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है।