← Back to Listings

गणपती बप्पा मोरिया के साथ गजानन हुए विदा

Published on: September 09, 2016
News, Latest
शहर के मुख्य मार्गो से निकली विसर्जन यात्रा , गणपती के जयकारो के साथ बरसी बारिस आबूरोड। शिवसेना व सार्वजनिक गणेश महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति महोत्सव के तहत विर्सन यात्रा निकाली गई। आजाद मैदान से निकली विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकली। जगह-जगह विसर्जन यात्रा का भावभीना स्वागत किया गया। शिवसेना पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान। बैंड बाजों के साथ निकली विसर्जन यात्रा तलहटी व वाजणा बांध पहुंची। जहां गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माकुल व्यवस्था रही। पुलिस के अधिकारीयो की रही पैनी नजर। विर्सजन के चलते सुबह से ही गणपति प्रतिमाओं के आजाद मैदान पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न स्थानों से ट्रेक्टर ट्रोली में सजी गणेश प्रतिमाएं पहुंची। इसके बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा के प्रारंभ होते ही गुलाल बरसात होती रही, भक्तगण गणपती बप्पा मौरीयो के जयकारो के साथ नाचते गाते निकले। इसके बाद मोहन वाटिका होती हुई अम्बाजी चौराहा पहुंची। जहां सुंदर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिवसेना पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। बैंड बाजों के साथ निकली विसर्जन यात्रा सिंधी कॉलोनी होते हुए पारसीचाल, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल चौराहा, पुरानी नगरपालिका, बस स्टैंड, दरबार स्कूल, पांच बंगला, मानपुर होते हुए तलहटी व वाजणा बांध पहुंंची। जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गले में केसरिया पट्टा डाले धार्मिक गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा मे लोगों के लिए जगह-जगह शीतल व मीठे पेय की व्यवस्था की गई। स्टॉलों पर खड़े लोगों ने विसर्जन यात्रा में शुमार लोगों की मनुहार की। शीतल पेय ग्रहण करने का निवेदन करते नजर आए। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। इस अवसर पर तहसीलदार मनसुखलाल डामोर, सदर थानाधिकारी, शहर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी, प्रदेश उपप्रमुख उमेश छंगाणी, कमलकिशोर मिश्रा़, नरेंद्र अग्रवाल, तहसील उपप्रमुख छोटूभाई, सुरेश जाटव, नरेश मीणा, लालाराम खारवाल, नरेश लोधी, राजा बंजारा, रितेश सूर्यवंशी, नरेश कुमावत आदि मौजूद थे। ganpati-visarjan-abu-road-2016-2