← Back to Listings

माउन्ट आबू में गणपति महोत्सव की जगह जगह धूम, महाआरती पूजा के साथ साथ कई कार्यक्रम

Published on: September 19, 2015
News, Latest
माउन्ट आबू - महाराष्ट्रकी तर्ज पर अब माउन्ट आबू का गणपति महोत्सव भी अपने परवान पर है। 17 सितम्बर से शुरू हुआ गणपति महोत्सव वैसे तो माउनट आबू में सेनाओं व अन्य जगहो पर 10 दिन तक भी मनाया जाता है लेकिन 5 दिन के गणपति का यहां बहुत अधिक महत्व रहता है क्योंकि माउन्ट आबू में करीब 108 से भी अधिक गणपति स्थापित किये गये है। जहां अलग अलग जगहो पर उन स्थान के नाम के आगे गणपति महाराजा के नाम से उत्सव मनाया जाता है। माउन्ट आबू में चम्पेश्वर महादेव गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चम्पेश्वर के गणपति महाराजा महोत्सव में शनिवार को महाआरती के साथ खीर का वितरण और अन्य प्रसाद के वितरण के बाद अन्तराष्ट्रीय जादूगर एचजी ले आन्घ्रप्रदेश द्वारा अपनी जादू की कलाओं का भव्य प्रदर्शन किया जायेगा। jai-ganesh-ji इसके अलावा अग्रसेन बजार का महाराजा मुख्य बाजार के महाराजा सब्जी मण्डी के महाराजा और मुख्य रूप से शिव सेना द्वारा आयोजित धडाधड महादेव मन्दिर पर यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां अनैक आयोजन के साथ महाआरती का भी और महाप्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। कई जगह पर 56 भोग यानि 56 प्रसादों का आयोजन रखा गया है। 5 दिनो में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय भजन गायको को सिरकत के लिये बुलाया गया है।