← Back to Listings

माउंट आबू के होटल के कमरा न. 310 से 2,29,810/- के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार

Published on: January 09, 2021
Crime, News
जिला पुलिस अधीक्षक श्री हिम्मत अभिलाष टांक द्वारा जुआ सट्टा व वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया व वृताधिकारी आबुपर्वत श्री प्रवीण कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी आबूपर्वत बाबूलाल रेगर निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में मुखबिर से ईतला मिली की शेराटन हाटेल में ताश पतों पर रूपये का दाव लगाकर 9 व्यक्ति जुआ खेल रहे थे, जिस पर पुराराम उप. निरीक्षक मय रतन सिंह सउनि मय जाब्ता शेरटन होटल आबूपर्वत में दबिश दी गई | हाटेल के कमरा नम्बर 310 में ताश के पतों पर रूपये का दाव लगाकर 09 व्यक्ति जुआ खेल रहे थे जिनका नाम पुछने पर क्रमश अपना नाम धर्मेन्द्र पटेल, विक्रम भाई, बालकृष्ण, अमित, भरत भाई, मकेश, विक्रम भाई, संजयभाई, हर्षद भाई बताया। जिस पर उक्त व्यक्तियों द्वारा द्वारा ताश के पतो पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खले ते पाये जाने पर उक्त व्यक्तियां े के कब्जे से आज दिनाकं 09.01.2021 को जुआ सामग्री ताश के पते व जुआ राशी 229810/- रूपये जुआ आशियाय सामग्री मिली। साथ ही उनके पास से 12 मोबाईल मिल जिन्हैं भी जब्त किया गया ।