← Back to Listings

सामाज कल्याण सप्ताह सम्पन्न : जिला कलेक्टर ने विशेष योग्यजन को ट्राई साईकिल दीं

Published on: October 07, 2015
News, Latest
सिरोही 7 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित समाज कल्याण सप्ताह आज विशेष योग्यजन दिवस के आयोजन से सम्पन्न हुआ। जिला कलेक्टर वी.सरवन कुमार ने इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक कुमार,कीका राम,वाघा राम,पूना राम,तेजा राम,शंकर,कासिम खान, गुलाब कंंवर तथा दीपा राम 9 विशेष योग्यजन को ट्राई साईकिल वितरित कीं। चार व्यक्तियों को बेसाखी दी गईं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.सी.गर्ग,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रहलाद सहाय नागा,सहायक निदेशक श्रीमती मीना शर्मा सहित पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी व नागरिक मौजूद थे। PC: Gaurav Goyar