← Back to Listings

माउंट आबू में आया पहला कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब कुल 203

Published on: June 07, 2020
Latest, Corona
सिरोही | राजस्थान का एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू कोरोना में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न होने से सुर्खियों में था वही आज माउंट आबू में भी कोरोना ने दस्तक दे ही दी | माउंट आबू के मांचगाँव निवाशी हाल ही में निकाह कर अपनी बेगम के साथ माउंट आबू लौटा था जिसके बेगम की सैंपल रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है वही प्रशासन ने उस क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन बनाने की तेयारी शुरू कर दी है | जिले में दोपहर में आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में 5 और व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 पहुँच गई थी वही रात में माउंट आबू से एक और कोरोना पॉजिटिव और सिरोही शहर के 2 व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव पाये गये है जिससे अब जिले में कुल 203 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है |  

जिले में तारीख व गाँव के अनुसार कुल कोरोना पॉजिटिव का ब्यौरा जानने के लिये यहा क्लिक करे

 
Register in Online Drawing Competition Win Cash Prize, Sponsored by Sun Resort & Industries