← Back to Listings
फिर लगी आग, इसबार जंगल नहीं देलवाडा जैन मंदिर के निकट एक पेड़ में लगी आग: माउंट आबू
माउंट आबू | आज शाम करीब 7:00 बजे माउंट आबू में स्थित सुप्रशिद्ध देलवाडा जैन मंदिर के निकट आग लगने से वहा मौजूद लोगो के बिच अफरा तफरी मच गयी, भड़कती आग को देख स्थायी लोगो ने तुरंत सहायता के लिए फायर ब्रिगेड की गाडी की मदद बुलवाई, आग पर खबर लिखते समय तक काबू नहीं पाया गया था |
पेड़ में लगी आग
देलवाडा जैन मंदिर के मुख्य द्वार के निकट एक पेड़ में सुलगी आग, समय के साथ आग बड़े रूप में तब्दील हो गयी और देखते ही देखते आग की बड़ी बड़ी लपटों ने पुरे पेड़ पर अपना काबू पाना शुरू कर दिया |
नाकाम दिखा फायर ब्रिगेड
आग को भुजाने हेतु बड़े पाइप की आवश्यकता होती है, लेकिन मोके पर मोजूद फायर ब्रिगेड का पाइप सड़क धोने में काम आने वाले पाइप के सामान था, उपरोक्त साधन न होने के कारण खबर पब्लिश करने के समय तक प्रशसन द्वारा आग पर काबू नहीं पाया गया था |