← Back to Listings

सी सी टी केमरे को चालू करवाने की मांग की, भाजपा युवा मोर्चा

Published on: December 18, 2014
News
माउन्ट आबू - भाजपा युवा मोर्चा के अघ्यक्ष देवेन्द्र सिंह चम्पावत ने आज नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर को माउन्ट आबू में जगह जगह पर लगे हुए सी सी टी वी केमरे जो कि काफी लम्बे समूय से बंद पडे हुए है उसे शुरू करने के लिये एक ज्ञापन दिया। सुरक्षा की दृषिट को देखते हुए जहां पर केमरे लगाने की आवश्यकता है वहां पर भी केमरे लगाने की मांग करी। सी सी टी केमरे को तीसरी आँख के रूप में भी माना गया है, ताकि सेहर की विभिन्न जगहों पर जहा इंसान के 24 घंटे चोकन्ना रहना संभव नहीं वहा पर सी सी टी केमरे की मदद से सुरक्षा से समझोता न करना पड़े | इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरपतदान चारण, महांमत्री हरीराम साेंलकी, जोगन्द्र आदिवाल, जितेन्द्र राणा, रूपेश जैन, अनिल अग्रवाल, मंगल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।