← Back to Listings

नगर पालिका ने अतिक्रमण किया ध्वस्त, 6 से 7 ट्राली ईंटे भी जब्त

Published on: September 16, 2020
Latest, News
माउंट आबू | उपखंड अधिकारी / नगरपालिका आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशन में माउंट आबू के चेक पोस्ट से आबू रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित सीवरेज प्लांट के सामने वाले बंगले में अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई, जहा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तो वही कार्यवाही करते हुए ट्रक में पड़ी सीमेंट को ट्रक के समेत जब्त कर के नगर पालिका लाया गया साथ ही 6 से 7 ट्राली ईंटे भी जब्त की गई | कार्यवाही करते हुए देखा गया कि इस बंगले में जगह जगह चट्टाने तोड़ने का कार्य चल रहा था जिसे रोका गया वही उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका आयुक्त आई ए एस ड. गौरव सैनी द्वारा पूरी स्तिथि का मौका पर जा कर जायजा लिया गया एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए वही आज प्रशासन ने सकती दिखाते हुए आज पूर्ण रूप से निर्माण को ध्वस्त कर दिया | इस कार्रवाई को शिल्पा बिष्ट कनिष्क लिपिक राजस्व शाखा, शैतान राम बिश्नोई, संगीता घारू, मुकेश परिहार जमादार, शंकर जमादार, रमेश जमादार एवं अन्य अतिक्रमण हटाओ दस्ता की मौजूदगी में अंजाम दिया गया