← Back to Listings

सी.आई.टी में छात्र संघ चुनाव संपन्न

Published on: September 03, 2016
News, Latest
सी.आई.टी महाविधालय में मतदान के जरियें छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इस मतदान में वी0पी0, जनरल सेक्रेटरी तथा जोईन्ट सेक्रेटरी के चुनाव हुये। प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। सभी प्रत्याशियों ने अभियांत्रिकी के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। काॅलेज प्रशासन एवं छात्र कल्याण समिति के तत्वाधान में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई गई। निदेशक श्री तेजस शाह एवं प्राचार्य प्रांे0 लोगानाथन की देखरेख में हुई मतगणना के बाद नतीजे घोषित किये गये। इलेक्ट्रिकल के चेतन कुमार वी.पी. के पद पर विजयी रहें। जनरल सेक्रेटरी मेकेनिकल के निखिल देवडा तथा जोईन्ट सेक्रेट्री इलेक्ट्रीकल संकाय के प्रशांत सोनी चुने गये। विजयी प्रत्याशियों को छात्र कल्याण समिति अध्यक्ष श्री मनोहर लाल सुखवाल द्वारा शपथ दिलायी गई।