← Back to Listings
आबूरोड में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूकता रैली आयोजित
सिरोही 15 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा लॉयन्स लब के संयुक्त तत्वावधान में आबूरोड में अर्बुद बालिका स्कूल से दरबार स्कूल तक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूकता रैली निकाली गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुशील कुमार परमार ने लॉयन्स लब के सदस्यों के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसमें आदर्श,दरबार,सांतपुर,आर्य समाज,अर्बुद बालिका विद्यालयों की छात्राओं तथा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शहर के मुख्य बाजार व मार्गों में नागरिकों को बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में लोगों को जागृत किया गया। इस अवसर पर लॉयन्स लब के सदस्य अविनाश डॉ.महावीर बंसल, समन्वयक अनिल शर्मा, पृथ्वीराज सहित चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।