← Back to Listings

माउंट आबू राज भवन एंटिक बन्दुक मामले का पर्दाफास करने वाले पुलिस जवान डीजीपी डिस्क से सम्मानित

Published on: September 03, 2021
Latest
माउंट आबू | सिरोही जिले के माउंट आबू पुलिस थाने के जवानों ने बढ़ाया जोधपुर संभाग में जिले का मान हुए डीजीपी डिस्क से सम्मानित, सिरोही जिले के लिए यह पहला डीजीपी डिस्क अवार्ड | 2019 में माउंट आबू राज भवन से एंटिक बन्दुक की चोरी ने सनसनी फैला दि थी जिसके पश्चात पुलिस व व्यवस्था पर कई सवाल उठाये गये थे | उस समय थानाधिकारी अंचल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माउंट आबू पुलिस द्वारा मामले की तह तक पहुंचकर इस पेचीदे मामले को हल किया गया था | माउंट आबू पुलिस के जवानो को हाल मे जोधपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में जोधपुर आई जी नवजोत गोगोई ने डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र से मामले को हल करने वाले पुलिस जवानो को सम्मानित किया | सम्मानित हुए जवान है सहायक उप निरीक्षक रतन सिंह, हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह, कॉन्स्टेबल देवी सिंह व हाल में जोधपुर में कार्यरत पुलिस उप अधीक्षक अचल सिंह (पूर्व में माउंट आबू थाना अधिकारी) |