← Back to Listings

अपर कोदरा डेम के निकट फ़ासी पर झूलता मिला वृद्ध का शव:माउंट आबू

Published on: December 15, 2020
Latest
माउंट आबू | दोपहर करीब 4:30 बजे ट्रेक पर गये वन्य प्रेमी राज कुमार राणा व शिव राणा को अपर कोदरा डेम की पाल के निकट फ़ासी के फंदे से झूलता वृद्ध महिला का शव मिला, शिव मिलने पर राज कुमार राणा ने पुलिस को खबर दी जिसके पश्चात शव को निचे उतार कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई | वृद्ध महिला पेट्रोल पम्प के सामने आदर्श कॉलोनी की निवासी थी, परिवार वालो का कहना था की महिला का मानसिक संतुलन सही नहीं था तो वही पड़ोस के लोगो ने बताया की इनकी पहली बेटी की मृत्यु पहली ही हो चुकी थी और दूसरी बेटी की मृत्यु कुछ कुछ दिनों पहले ही हुई थी, इस वृद्ध अवस्था में भी महिला जंगल से लकडिया काट कर जो पैसे कमाती थी उससे अपनी जीविका को आगे बढ़ा रही थी लेकिन हाल ही हुई अपनी दूसरी बेटी की मृत्यु के पश्चात वह पूरी तरह से टूट चुकी थी एवं घर पर भी उससे किसी प्रकार का सहयोग नहीं था |