← Back to Listings

आबूरोड के निकट चनार गाँव की नदी में तैरता मिला शव

Published on: July 06, 2021
Latest
आबूरोड | आबूरोड़ में इन दिनों अपराध की घटनाए कुछ ज्यादा ही दस्तक दे रही है अभी कुछ दिनों पहले ही दीपक के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी थी की आज फिर एज और घटना ने आबुरोड़ में अंजाम दिया है | आबूरोड सदर थाना के अंतर्गत गिरवर चौकी क्षेत्र के चनार गाँव की है घटना | गाँव में तब अफरा तफरी मच गई जब नदी में एक शव तैरता दिखाई दिया, शुरुआत में शव का सर नज़र आ रहा था और देखते ही देखते लोगो का झमघट वहां इक्खटा हो गया | सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राप्त शव की तस्वीर को वायरल कर परिजनों का पता लगाया, मोर्चरी पर परिजनों ने लोगो सहित जताया आक्रोश व हत्या की आशंका जताते हुए माउंट आबू -आबूरोड मार्ग पर आकराभट्टा में लगाया जाम, पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम शहर थानाधिकारी सुमेरसिँह मय जाब्ता ने मौके पर पहुँच कर हालत पर पाया काबू |