← Back to Listings

पहले ही दिन 300 किशोरों का सफल वैक्सीनेशन: माउंट आबू

Published on: January 03, 2022
Latest
माउंट आबू | एक तरफ जहाँ देशभर में बढ़ते कोरोना के नये केस लोगो की चिंता बढ़ा रहे है तो वही सरकार भी उससे निपटने के लिए अपनी ओर से लगातार प्रयास कर रही है, इसी प्रयास में एक बड़ा कदम आज 15 से 18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन करने से प्रारम्भ किया गया है | आज देशभर में बच्चो में वैक्सीन लगाने के लिए उत्साह देखा गया | डॉ तनवीर हुसैन (राजकीय चिकत्सालय माउंट आबू) ने बताया की आज विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी का टीकाकरण किया गया तो बड़ी संख्या में किशोर टीकाकरण के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचे | 15 से 18 वर्ष के बच्चे CoWin एप में पंजीकरण कर ऑन स्पॉट टीकाकरण करा सकते है |