← Back to Listings

सेन्ट एन्सलम् विद्यालय में दीक्षान्त समारोह 2019

Published on: May 04, 2019
News, Latest
आज दिनांक 04/05/2019 को आबूरोड के सेन्ट एन्सलम उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2018-19 का दीक्षान्त समारोह मनाया गया । समारोह का प्रारम्भ विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि आदरणीय फादर फ्रांसिस कोडियन, प्राचार्य फादर जोसफ, फादर टोनी, सिस्टर एनटोनिया के पवित्र हाथों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया व विद्यालय की छात्रों ने ईश्वन्दना की। मुख्य अतिथि फादर फ्रांसिस, प्राचार्य फादर जोसफ, फादर टोनी, सिस्टर मेरलेन, सिस्टर एनटोनिया व सिस्टर अरूणा ने सत्र 2018-2019 में सभी कक्षाओं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया व सत्र 2018-19 में पूर्ण उपस्थित रहने वाले छात्रों व शिक्षकों को पुरस्कार वितरण किया। सत्र 2017-18 में कक्षा 10 वीं व 12 वीं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा 12 वी कक्षा में विज्ञान वर्ग में सिरोही जिले में द्वितीय स्थान पाने वाले आशिष अग्रवाल को नगद पुरस्कार भी दिया गया। फादर फ्रांसिस ने सभी ऐन्सलम् परिवार को उनकी मेहनत लगन के लिए प्रोत्साहित किया व सभी को बधाई दी। प्राचार्य फादर जोसफ ने सभी पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।