← Back to Listings

कांग्रेस की दहाड़ हर किसान का हो बेडा पार: सिरोही धरना प्रदर्शन

Published on: June 14, 2017
News, Latest
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सिरोही मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा के चुनावी वायदों के मुताबिक मांगों को पूरा करवाने के लिए किसानों के साथ बुधवार को धरना-प्रदर्शन का सफल आयोजन हुआ। धरना-प्रदर्शन को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा,जिलाध्यक्ष गंगा बेन गरासिया,प्रदेश कांग्रेस की ओर नियुक्त जिले सह प्रभारी खेतसिंह मेड़तिया,प्रदेश कांग्रेस सचिव गुमानसिंह देवड़ा,शिवगंज पंचायत समिति प्रधान व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा,प्रदेश कांग्रेस सदस्य संध्या चौधरी,हिम्मत सुथार, आबू यु.आई.टी के पूर्व चेयरमैन हरीश चौधरी,पिंडवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रावल,सिरोही के पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवड़ा, आबुरोड़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बंजारा,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निंबाराम गरासिया,युवा कांग्रेस के पिंडवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष अजहरुद्दीन मेमन,भगवतसिंह डोडुआ, आबू पर्वत ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हनवंतसिह देवड़ा, उपभोक्ता भण्डार के जितेन्द्र एेरन, दौलपुरा सरपंच भूराराम कोली,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल, जिला कांग्रेस के महामंत्री हमीद कुरैशी,पूर्व पार्षद जगदीश सेन, रेवदर के पूर्व प्रधान मोतीराम कोली,शिवगंज के उपप्रधान मोटाराम देवासी,रेवदर विधानसभा प्रत्याशी लकमाराम कोली,युवा कांग्रेस सिरोही विधानसभा अध्यक्ष मुजफ्फर बेग,रेवदर विधानसभा अध्यक्ष मफतलाल बुनकर,रेवदर पंचायत समिति सदस्य सुरताराम देवासी इत्यादि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।