← Back to Listings

सी.आई.टी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का 4 लाख के पैकेज पर चयन

Published on: July 06, 2021
Latest
आबूरोड़ | चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी (सी.आई.टी), आबूरोड के अंतिम वर्ष कम्प्यूटर साइंस में अध्ययनरत छात्रा मनाली अग्रवाल का सोमवार दिनांक 05/07/2021 को देश एवं विदेश की जानी मानी साॅफ्टवेयर कंपनी स्नेप आईडिया में चयन हुआ। काॅलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट आॅफिसर अनु बडौला ने बताया कि उनका चयन सी आई टी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत हुआ। उन्होने बताया कि मनाली अग्रवाल का वार्षिक पेकेज 04 लाख प्रति वर्ष रहेगा। इस मौके पर मनाली अग्रवाल ने अपने चयन का श्रेय काॅलेज फेकल्टीज, माता पिता एवं दोस्तो को दिया जिन्होने समय समय पर मार्ग दर्शन प्रदान कर सफलता प्राप्त करने में सहायता की। काॅलेज के निदेशक श्री तेजस आर. शाह ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट ऑफिसर, काॅलेज फैकल्टीज आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।