← Back to Listings

सी.आई.टी इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रो का मयूर वाॅवन में प्लेसमेंट

Published on: July 13, 2020
Latest, News
आबूरोड | चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी (CIT), आबूरोड में शनिवार दिनांक 11/07/2020 को की ओर से प्लेसमेंन्ट का अयोजन हुआ। यह कम्पनी गुजरात राज्य के कलोल में स्थित हैं। पर्सनल इंटरव्यू में बी.टेक के 3 छात्रों का चयन किया गया जिसमें सिलावत इदरीश, राजु कुमार और अविनाश वैष्णव हैं, इनका वार्षिक पेकेज 1.8 लाख प्रति वर्ष रहेगा। कोरोना महामारी के दौरान जारी लाॅक डाउन के बावजूद छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंन्ट का आयोजन किया जिसमें कई छात्र सम्मिलित हुये। आने वाले समय में भी इस प्रकार के प्लेसमेन्ट का आयोजन महाविधालय करता रहेगा। काॅलेज के निदेशक श्री तेजस आर शाह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।