← Back to Listings

सी.आई.टी महाविद्यालय में इलेक्ट्रिोनिक पोर्टल से छात्र संग चुनाव संपन्न

Published on: August 31, 2018
News
सी.आई.टी महाविद्यालय में मतदान के द्वारा छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इस मतदान में वी.पी, जनरल सेक्रेटरी, जनरल जोइंट सेक्रेटरी के चुनाव हुये। यह मतदान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग के जरिये किया गया। महाविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस अभियांत्रिकी ब्रांच के छात्र मृत्यून्जयसिंह खिंची द्वारा तैयार किये गये पोर्टल से यह इलेक्ट्रिोनिक वोटिंग कराइ गयी। यह अपने आप में नवीनतम सफल प्रयोग था। काॅलेज प्रशासन एवं छात्र कल्याण समिति के तत्वाधान में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया पुरी की गई। प्रत्याशियों के बीच काटे की टक्कर रही। सभी प्रत्याशियों ने अभियांत्रिकी के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। निदेशक श्री तेजस शाह ने नतीजे घोषित किये। मैकेनिकल इंजिनियरिंग के मोहित पाठक वी0पी0 के पद पर विजयी रहें। जनरल सेक्रेटरी सिविल इंजिनियरिंग के रवि जोशी बने। जोइंट सेक्रेटरी के पद पर मैकेनिकल इंजिनियरिंग के सिलावत इदरिस विजयी रहें। जूनियर जाइंट सेक्रेटरी के पद पर सिविल इंजिनियरिंग के विक्रम कुमार विजयी रहें। सभी विजयी प्रत्याशियों को निदेशक श्री तेजस शाह ने शपथ दिलाते हुये कर्मठता से कार्य करने तथा अपने पद की गरिमा बनाये रखने को प्रेरित किया।