← Back to Listings

सी.आई.टी कोलेज के कैम्पस प्लेसमेन्ट में छात्र-छात्राओं का चयन

Published on: December 16, 2017
News, Latest, Education
चार्टर्ड इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलोजी, आबूरोड में शनिवार दिनांक 16/12/2017 को टेक महिन्द्र कम्पनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंन्ट का अयोजन हुआ। प्लेसमेंन्ट अधिकारी अनु बडोला ने बताया कि कम्पनी के एच0आर0 मेनेजर श्री विनोद दयाल एवं श्री शिवम ने प्लेसमेंन्ट की शुरूआत कम्पनी का प्रोफाइल बताकर की। इसके बाद टेक्निकल राउण्ड में 35 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू में बी.टेक 18 छात्र छात्राओं का चयन किया गया जिसमें प्रविणसिंह दहिया, दिक्षा रावल, शालु गुप्ता, दिपिका यादव, विशाल बोराना, अमित कुमार, चंचल सैनी, मयंक पाण्डेय, प्रकाश कुमार चैहान, अक्षय बोहरा, मनीष कुमार, मान्सी गुप्ता, राहुल कुमार, रविकुमार, गिरिश मोरे, मनीष कुमार शर्मा, बृजेश सुथार, शरद भारद्वाज हैं, इनका वार्षिक पेकेज 2.16 लाख रहेगा। कोलेज के निदेशक श्री तेजस आर0 शाह ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।