← Back to Listings
CIT कॉलेज के भव्य गरेवाल व करिश्मा अग्रवाल को 4.6 लाख का सालाना पैकेज
कैंपस इंटरव्यू आयोजित
CIT कॉलेज मे ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिवीज़न के तत्वाधान मे आयोजित कैंपस इंटरव्यू मे गुडगाँव की प्रतिष्टित कंपनी CARBON SOFTWARE SOLUTION ने 4.6 लाख के सालाना पैकेज पर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के भव्य गरेवाल व करिश्मा अग्रवाल का चयन किया | इसी के साथ अहमदाबाद की कंपनी INFO ANALYTICA मे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के निखिल अग्रवाल, रिकिन अग्रवाल, चिराग आचार्य, भावेश जांगिड, दीपक पेशवानी, आकाश यादव व कंप्यूटर साइंस की छात्रा स्वाति जोशी का चयन 2.4 लाख के सालाना पैकेज के साथ किया गया | दिल्ली की कंपनी TRUE LANCER मे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र मोहित आर्य का 2.6 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ | सहनिदेशक श्री तेजस आर. शाह ने चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी |