← Back to Listings

सी.आई.टी. कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज: आबूरोड़

Published on: October 28, 2021
Latest
आबूरोड | सी.आई.टी. महाविधालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। निदेशक श्री तेजस शाह एवं डीन अकादमिक श्री रजनेश यादव के द्वारा इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मशाल जलाकर विधिवत् उद्घाटन किया। इसके पश्चात् सभी खिलाडियों ने खेल को नियमानुसार खेलने की शपथ ग्रहण की। खेल प्रभारी आर एस राजपूत ने अवगत कराया कि इस खेल प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल, शतरंज, केरम, बाॅक्स क्रिकेट, बेड मिटंन, टेबल टेनिस, शटल रन, स्लो साईकलींग, खो-खो, कबड्डी, फुट सेल, आदि खेल खेले गये। इस प्रतियोगिता में 15 सदस्सीय 08 टीमों ने हिस्सा लिया। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरूआत छात्राओं के शटल रन से हुई। इसके पश्चात् खो-खो एवं वाॅलीबोल की लीग प्रतियोगिता हुई। साथ ही टेबल टेनिस, बेडमिटंन, केरम एवं शतरंज में की भी प्रतियोगितायें समान्तर चलती रही।