← Back to Listings

सी.आई.टी. महाविधालय में आमुखीकरण समारोह

Published on: July 31, 2017
News, Latest
सी.आई.टी. महाविधालय के सभागर में सत्र 2017-18 के नव आगंतुक प्रवेशार्थी विधार्थियों का आमुखीकरण समारोह आयोजित किया गया। स्वागत उद्भोदन के पश्चात् प्रथम वर्ष के सभी व्याख्याताओं एवं उनके संबंधित विषयों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सीनियर छात्र-छात्राओं ने काॅलेज की शैक्षण्कि एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से नवांगतुको को अवगत कराया। इन विधार्थियों ने गत वर्षों की अपनी काॅजेल लाईफ के अनुभव बांटे। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिये प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। नवांगतुक छात्र-छात्राओं ने भी अपना संकोच दूर कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह के अन्त में निदेशक श्री तेजस शाह ने विधार्थियों एवं उनके अभिभावकों को काॅलेज द्वारा हर सम्भव सुविधा देने का आश्वासन देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।